फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले दिल्ली में अहम बैठक, सुंदर के नाम पर लग सकती है मुहर

Wed, 12 Aug 2026 08:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल वीरवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस संगठन और सरकार के कामकाज की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों से पहले कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश के शीर्ष नेताओं की अहम बैठक नई दिल्ली में बुलाई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल गुरुवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस संगठन और सरकार के कामकाज की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी बुधवार को दिल्ली में थे। उन्होंने इस बैठक से पहले कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की। मुकेश भी गुरुवार की बैठक में उपस्थित हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार बैठक में सबसे अहम मुद्दा प्रदेश मंत्रिमंडल में रिक्त चल रहे एक पद को भरने का होगा।

विज्ञापन

सुंदर सिंह ठाकुर के नाम पर पहले से ही सहमति बन चुकी
कुल्लू सदर से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के नाम पर पहले से ही सहमति बन चुकी है। ऐसे में उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर हाईकमान से औपचारिक मंजूरी मिल सकती है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी पिछले दिनों कहा था कि मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा और सुंदर सिंह ठाकुर जल्द मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं, हिमाचल कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन मार्च में हुआ था और हाईकमान ने करीब 17 महीने बाद प्रदेश कांग्रेस की नई टीम घोषित की। इसमें 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष बनाए गए। जिलों और ब्लॉकों में भी कार्यकारिणयां गठित की जा चुकी हैं। ऐसे में संगठन के प्रदर्शन और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी वेणुगोपाल की समीक्षा बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विस उपाध्यक्ष के लिए आशीष बुटेल, मुख्य सचेतक के लिए संजय रतन का नाम चर्चा में 
 विनय कुमार के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष का पद रिक्त है। हाईकमान की बैठक में इस पद को भरने को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। राजनीतिक हलकों में पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल का नाम प्रमुखता से चर्चा में है। इसके अलावा अन्य विधायकों के नामों पर भी विचार किया जा सकता है। विनय कुमार के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद उनके इस्तीफे से यह पद खाली हुआ था। मुख्य सचेतक के पद पर भी नियुक्ति को लेकर फैसला हो सकता है। कैबिनेट रैंक के इस पद के लिए ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन का नाम भी चर्चा में है। पहले भी उनके नाम को लेकर राजनीतिक हलकों में संभावनाएं जताई जाती रही हैं।

सरकार और संगठन के कामकाज की भी होगी समीक्षा
यह बैठक केवल पदों पर नियुक्तियों तक सीमित नहीं रहने वाली है। हिमाचल में सरकार और संगठन के कामकाज, दोनों के प्रदर्शन पर हाईकमान के साथ विस्तृत चर्चा होगी। मुख्यमंत्री की ओर से मंत्रियों के कामकाज और उनके रिपोर्ट कार्ड की जानकारी भी हाईकमान के समक्ष रखे जाने की संभावना है। सरकार के शेष कार्यकाल में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय तथा 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन

राजनीतिक मामलों की कमेटी की बैठक भी प्रस्तावित
 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की कमेटी की बैठक भी प्रस्तावित है। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के हिमाचल दौरे से पहले दिल्ली में इसकी बैठक किए जाने की संभावना है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के 14 अगस्त को हिमाचल आने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की दिल्ली में होने वाली बैठक को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें