फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती प्रदेश के मेलों की शान : यादविंद्र

Sun, 06 Apr 2025 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
चार दिवसीय ऐतिहासिक दैहण छिंज मेले के समापन समारोह में मुख्यातिथि आयुष, युवा सेवाएँ एवं खेल मंत - फोटो : कृपाल सिंह से घटना की जानकारी करती पुलिस।
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने रविवार को चार दिवसीय ऐतिहासिक दैहण छिंज मेले के समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। आयुष मंत्री ने मेले के मुख्य आकर्षण माली के विजेता और उपविजेता को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


आयुष मंत्री ने कहा कि मेले हिमाचल की संस्कृति के अभिन्न अंग हैं और प्रदेश के मेलों की माली (कुश्ती) का अपना स्थान है और अधिकतर मेलों की पहचान छिंज कुश्ती से ही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मेलों का मुख्य आकर्षण ही छिंज है। इनमें भारत वर्ष से पहलवान भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि छिंज अखाड़ों को भव्य रूप देने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने छिंज अखाड़े के सौंदर्यीकरण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की।
यादविंद्र ने कहा कि मेलों से लोगों में आपसी भाईचारा और मेल जोल बढ़ता है। उन्होंने दैहण मेला समिति को वर्षों से सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि आपसी भाईचारे के प्रतीक मेले हमारी संस्कृति को संजोए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार संवेदनशील है। दैहण छिंज मेला की बड़ी माली में विजेता को 41 हजार और गुर्ज और उपविजेता को 30 हजार की राशि दी गई। वहीं, छोटी माली में विजेता को 25 हजार रुपये और गुर्ज और उपविजेता को 16 हजार रुपये की राशि से पुरस्कृत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें