फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तारों को बदलते खंभे समेत खड्ड में गिरा मजदूर

Wed, 24 Jul 2024 03:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। लंबागांव के कंगेहण में बिजली के खंभे से गिरने से एक मजदूर गंभीर घायल हो गया। घायल की पहचान भोला दास पुत्र आधार दास निवासी कल्याणपुरए बिहार के रूप में हुई है। घायल मजदूर को जयसिंहपुर के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टीएमसी रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को लंबागांव के कंगेहण के पास मंद खड्ड में बिजली के तारों को बदलने का कार्य चला हुआ था। इस कार्य को एक बिजली ठेकेदार द्वारा करवाया जा रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को जैसे ही मजदूर कंगेहण के पास मंद खड्ड में तारों को बदलने के लिए खंभे पर चढ़ा तो अचानक खंभा नीचे से ही उखड़ गया और मजदूर मंद खड्ड के पानी के तेज बहाव में जा गिरा। और वह करीब दो साै मीटर तक पानी में बहता चला गया। साथ में काम कर रहे अन्य मजदूरों द्वारा एकदम मुस्तैदी दिखाते हुए उसे पानी के तेज बहाव से बाहर निकाल लिया गया। लंबागांव पुलिस के एसएसआई कर्मचंद ने बताया कि पुलिस ने मौके का मुआयना करके अपनी कार्रवाई आरंभ कर दी है। घायल मजदूर को ऑक्सीजन लगी होने कारण अभी तक उसके बयान कलमबद्ध नहीं किए जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें