फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गलत रिपोर्ट थमाई, डॉक्टर ने भी लिख दी दवाई, लापरवाही महिला की जान पर बन आई

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर(कांगड़ा)। सिविल अस्पताल पालमपुर में चल रही क्रस्ना लैब की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। क्रस्ना लैब ने एक मधुमेह मरीज की रिपोर्ट एक स्वस्थ महिला को थमा दी। रिपोर्ट में उसका शुगर लेवल बढ़ा देख चिकित्सक ने भी महिला को दवाई लिख दी। मधुमेह की दवाई खाने से महिला की तबीयत खराब हुई तो इस बड़ी लापरवाही का पता चला, जिससे अब इस लैब पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल पालमपुर में 16 जुलाई को एक महिला अस्पताल में जांच के लिए आई। इस पर महिला को अस्पताल के चिकित्सक ने महिला को अपने टेस्ट करवाने की बात कही और चिकित्सक ने पर्ची पर टेस्ट लिख दिए। यह देख महिला ने अपने टेस्ट अस्पताल में सरकार की ओर से अनुबंधित की गई क्रस्ना लैब में करवाए। इसके बाद महिला ने यह रिपोर्ट चिकित्सक को दिखाई। चिकित्सक ने भी पर्ची में शुगर लेवल बढ़ा देखा तो चिकित्सक ने महिला को मधुमेह की दवाई लिख दी। महिला ने जब पांच दिन यह दवाई खाई तो उसकी तबीयत खराब होने लगी। जिस पर महिला दोबारा चिकित्सक के पास आई और अपनी रिपोर्ट दिखाई। रिपोर्ट में किसी पुरुष का नाम लिखा था। इस पर चिकित्सक ने जब महिला को लैब से दोबारा रिपोर्ट लाने को कहा तो लैब से महिला को उनके नाम की रिपोर्ट दी। इसमें बोदल की रहने वाली महिला सुमना देवी का शुगर लेवल ठीक था। जबकि यह रिपोर्ट किसी सुभाष के नाम की दी गई थी। इस रिपोर्ट में शुगर लेवल करीब 300 बताया था। अब महिला को दी गई इस रिपोर्ट के बाद अस्पताल की इस लैब पर कई सवाल खड़े होने लगे है। जबकि इसमें चिकित्सक की लापरवाही भी सामने आई है। चिकित्सक ने भी पर्ची पर बिना नाम पढ़े शुगर की दवाई महिला को लिख दी।

इस मामले में जल्द ही लैब कर्मचारी से पूछताछ की जाएगी। इसमें यह पता लगाया जाएगा कि रिपोर्ट महिला को कैसे गलत दे दी। मामले की शिकार महिला उनके पास आकर अपनी बात रख सकती है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. एस. चक्रवर्ती, एसएमओ, सिविल अस्पताल पालमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें