फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फव्वारा चौक का काम शुरू, आकर्षक लाइटों से होगी सजावट

विज्ञापन
धर्मशाला के कोतवाली बाजार के फव्वारा चौक में चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी परियोजना धर्मशाला की ओर से कोतवाली बाजार के फव्वारा चौक को विकसित करने की आदर्श योजना धरातल से बाहर आनी शुरू हो गई है। यहां पर पुराने भवनों को गिराने के बाद अब चहारदीवारी और सीढ़ियों का काम शुरू हो गया है। जल्द ही इस कार्य के पूरा होने के बाद अन्य निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

कोतवाली बाजार खड़ा डंडा मार्ग पर नया फव्वारा स्थापित किया जा रहा है। इसके साथ ही यहां पर लोगों के बैठने के लिए बैंच और आकर्षक डिजाइन वाली लाइटें लगाई जाएंगी। खास बात यह है कि सर्दियों के दिनों में यहां पर बैठकर लोग धूप का आनंद ले सकेंगे। फव्वारा चौक के सौंदर्यीकरण के लिए करीब 70 लाख रुपये का बजट स्वीकृत है। सौंदर्यीकरण के कार्य को लेकर स्थानीय जनता और कारोबारियों ने खुशी जाहिर की है। यह चौक शहर का प्रमुख स्थल है और अकसर यहां पर लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। कोतवाली बाजार व्यापार मंडल ने यहां पर लोहड़ी पर्व पर समारोह के साथ अन्य कार्यक्रमों को मनाने की शुरुआत भी की है। इस चौक पर सालों से रामलीला का मंचन भी होता है। अब सौंदर्यीकरण के कार्य के पूरा होने के बाद यहां आयोजनों के लिए आयोजकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उधर, नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ जफर इकबाल ने कहा कि कोतवाली बाजार में फव्वारा चौक के सौंदर्यीकरण कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। यहां लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें