फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अधर में लटके काम होंगे पूरे, नूरपुर के विकास को लगेंगे पंख

Tue, 21 Jan 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मातृ-शिशु अस्पताल नूरपुर
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडल मुख्यालय नूरपुर में बजट के अभाव के चलते अधर में अटके विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से बड़ी सौगात मिली है। सीएम की ओर से करीब 14 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा से नूरपुर हलके के विकास को जल्द पंख लगने की आस जगी है।
विज्ञापन

रविवार को मुख्यमंत्री ने अपने शीतकालीन प्रवास के दौरान नूरपुर में राजकीय आर्य डिग्री काॅलेज के नए भवन के कार्य को पूरा करने के लिए पांच करोड़ रुपये, मदर एंड चाइल्ड अस्पताल को आरंभ करने के लिए तीन करोड़ रुपये, वजीर राम सिंह पठानिया स्टेडियम में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए दो करोड़ रुपये, नूरपुर में सड़कों के रख-रखाव के लिए दो करोड़ रुपये और जसूर-कटाहल सड़क के लिए दो करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की।
इससे मौजूदा कांग्रेस कार्यकाल में बजट के अभाव में अधर में लटके विकास कार्यों के जल्द जमीन पर साकार होने की उम्मीद बंधी हैं। इसमें करीब 20.33 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आर्य डिग्री काॅलेज के नए भवन का निर्माण करीब दो साल से अधर में लटका हुआ है। बावजूद इसके बीते सात साल में उक्त प्रस्तावित नए भवन के लिए मात्र 7.85 करोड़ रुपये का बजट जारी हो पाया हैं।
विज्ञापन

लेकिन, अब सीएम की घोषणा के बाद एकमुश्त पांच करोड़ रुपये की राशि जारी होने से जल्द आर्य कालेज को नई छत मिलने की आस जगी है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत वाले मातृ-शिशु अस्पताल के निर्माण का उद्देश्य जननी सुरक्षा योजना के अंर्तगत मातृ एवं नवजात शिशुओं की देखभाल करना था।
लेकिन, बजट के अभाव में उक्त अस्पताल का संचालन शुरू नहीं हो पाया। इसी तरह नूरपुर के अटल इंडोर स्टेडियम से सटे शापिंग कांप्लेक्स के लिए दो करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा से जल्द ही इसका निर्माण कार्य भी पूरा होने की उम्मीद हैं। इसका करीब 80 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें