फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रामलीला मंच पर महिलाएं भी निभाएंगी किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। प्रदेश पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांगड़ा में रामलीला का आयोजन 22 सितंबर से तीन अक्तूबर तक किया जाएगा। इस बार रामलीला को और आकर्षक बनाने की कोशिश की गई है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार रामलीला में महिलाओं के किरदार स्वयं महिलाएं निभाएंगी। इसके लिए कांगड़ा की लड़कियां रामलीला में भूमिका निभाने के लिए आगे आई हैं। उन्होंने इसके लिए रामलीला कमेटी के मार्गदर्शन में रिहर्सल की है। जल्द उनके किरदार रामलीला के दौरान देखे जा सकेंगे। 22 सितंबर को हवन और पूजा के साथ रामलीला का शुभारंभ किया जाएगा। इस बार रामलीला में राम विवाह का उत्सव भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसके लिए झांकियां निकाली जाएंगी और रामलीला के अंतिम दिन फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। उन्होंने रामलीला कमेटी की ओर से उन्हें कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश मेहरा, रमेश महेशी, अनुज गर्ग, राकेश कथूरिया, श्याम वर्मा, देवेंद्र, मुकेश मेहरा, रामचंद्र वर्मा, कपिल देव शर्मा और सारांश मौजूद रहे।
विज्ञापन

अजय वर्मा ने कहा कि वह जल्द मुख्यमंत्री से मिलकर आपदा राहत कोष में कांगड़ा की तरफ से एकत्रित 1.5 लाख रुपये की राशि उन्हें भेंट करेंगे। वहीं रामलीला कमेटी की तरफ से भी 11 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे। उन्होंने कहा कि चंबा-भरमौर सड़क को बहाल कर दिया गया है। चंबा से भरमौर के बीच बसों की आवाजाही शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें