फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ने के खिलाफ सुधेड़ में महिलाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
सुधेड़ में गैस सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करतीं महिलाएं। -स्रोत: महिला मंडल
विज्ञापन
धर्मशाला। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में 60 रुपये की भारी वृद्धि किए जाने से महिलाओं में गहरा रोष है। रविवार को सुधेड़ क्षेत्र की महिलाओं ने बागेश्वरी महिला मंडल के बैनर तले एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि पहले से ही आसमान छूती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है और अब गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी ने मध्यम व गरीब परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। प्रदर्शन के दौरान महिला मंडल की प्रधान सुनीता ठाकुर ने कहा कि रसोई का पूरा खर्च महिलाओं के जिम्मे होता है, ऐसे में 60 रुपये की वृद्धि गरीब वर्ग के हित में नहीं है।
सरकार को आम जनता की समस्याओं को समझते हुए इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। स्थानीय निवासी सपना ने रोष जताते हुए कहा कि खाद्य पदार्थों की कीमतें पहले ही बढ़ी हुई हैं, अब गैस महंगी होने से चूल्हा जलाना और भी मुश्किल हो जाएगा। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस जनविरोधी फैसले को वापस नहीं लिया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें