फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली पेट आई महिलाएं नहीं हो पाए मेडिकल टेस्ट

Tue, 03 Nov 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला अस्पताल धर्मशाला में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण मरीजों के लैब टेस्ट नहीं हो पाए। इस कारण मरीजों को टेस्ट करवाने कांगड़ा या फिर टीएमसी भी जाना पड़ा है और उन्हें अतिरिक्त धन भी खर्च करना पड़ा। मरीज हर रोज की तरह सुबह ही टेस्ट करवाने पहुंच गए थे मगर बिजली न होने के कारण कुछेक मरीज मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन


टेस्ट करवाने आए मरीज श्याम पाल, रोशन लाल, ज्ञान चंद, महेश कुमार, दीप राज ने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण लैब टेस्ट नहीं हो पाए। इसके अलावा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के साथ निजी लैब में ही सैंपल लिए गए। कुछेक मरीज लैब में टेस्ट करवाने दिनभर आते रहे। मेडिकल करवाने आए लोगों को भी परेशानी पेश आई है। इन्हें भी दोबारा टेस्ट करवाने के लिए आने को कहा गया है। सुषमा, किरण, नीरजा ने बताया कि वे टेस्ट करवाने खाली पेट आई थीं। लाइट न होने के कारण अब उन्हें दोबारा टेस्ट करवाने आना होगा। टेस्ट करवाने के लिए अतिरिक्त धन भी खर्च करना होगा।

 सूत्रों की मानें तो लाइट गुल होने पर अस्पताल में लैब टेस्ट हो सकते हैं। अस्पताल में तीन जनरेटर हैं लेकिन हैरानी की बात यह है कि इन जेनरेटरों का कनेक्शन लेबोरेटरी को दिया ही नहीं गया है। ऐसे में बिजली गुल होने पर लेेबोरेटरी टेस्ट नहीं होते हैं। बिजली गुल होने वाले दिन मरीज को डाक्टर टेस्ट तो लिख देते हैं लेकिन टेस्ट प्राइवेट लैब में करवाने पड़ते हैं। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा मरीजों को ही भुगतना पड़ता है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी आरएस राणा ने कहा कि लैब में जल्द ही जनरेटर सुविधा दी जाएगी। जनरेटर की खरीददारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें