जिला भाजपा संगठनात्मक के जिलाध्यक्ष संजय चौधरी ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। मंगलवार को संजय ने नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की। संजय हाल ही में कांगड़ा, नगरोटा, धर्मशाला और शाहपुर विस क्षेत्र को जोड़ कर बनाए गए संगठनात्मक जिला के अध्यक्ष चुने गए थे। नई कार्यकारिणी में नगरोटा बगवां के चंद्र भूषण नाग और धर्मशाला के यशपाल सभ्रवाल को जिला महामंत्री बनाया गया है।
वहीं शाहपुर के योगराज चड्ढा, अमित शर्मा नगरोटा, विशाल शर्मा कांगड़ा, एडवोकेट अरविंद चौधरी धर्मशाला, नीलम कुमारी धर्मशाला, अनीता चौधरी नगरोटा, रघुवीर सिंह शाहपुर, सुरजीत काका कांगड़ा, प्रकाश चौधरी धर्मशाला, रजनीश रंजू धर्मशाला, रमेश वालिया नगरोटा, जितेंद्र कौंडल धर्मशाला, स्नेह कपूर धर्मशाला, वीना थापा धर्मशाला, प्रेम गुलेरिया धर्मशाला, सुरजीत कुमार कांगड़ा, सुभाष चौधरी धर्मशाला, जगरूप धीमान धर्मशाला, राकेश मेहरा कांगड़ा, अशोक कुमार कांगड़ा, उपेंद्र सैणी कांगड़ा, उत्तम चौधरी कांगड़ा, माया अवस्थी कांगड़ा, पवन लता कांगड़ा, ओम सरन कांगड़ा, हंस राज कांगड़ा, चंचला देवी कांगड़ा, निर्मल कांता कांगड़ा, गुरचरण सिंह कांगड़ा, नवीन धीमान कांगड़ा, श्रेष्ठा देवी कांगड़ा, राज कुमारी कांगड़ा, तृप्ता देवी कांगड़ा, दयावंती नगरोटा बगवां, अरुण मेहरा नगरोटा, भवानी शंकर कांगड़ा, अजय वालिया
नगरोटा, वीर सिंह कांगड़ा, रमेश जरियाल धर्मशाला, अनिल प्रभा शाहपुर, सुनीता देवी धर्मशाला, लज्या देवी शाहपुर, सीमा देवी शाहपुर, मदन शर्मा शाहपुर, जयकार थापा धर्मशाला, कमल मेहरा शाहपुर, अशोक सोनी शाहपुर, रविंद्र बिंदू शाहपुर, पुष्पा देवी शाहपुर, कबीर कपूर नगरोटा, सुरेंद्र शर्मा नगरोटा, सुदेश शर्मा कांगड़ा, रुतबा चौधरी नगरोटा, बिशन दास धर्मशाला को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। संजय ने बताया कि कार्यकारिणी में पूर्व मंत्री किशन कपूर, सरवीण चौधरी, पूर्व विधायक राम चंद भाटिया, मंगल चौधरी, सुशीला भाटिया, हिंदवीर कोहली, देशराज बागी, कुलभाष चौधरी को कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।