फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सड़क पार करते समय गिरने से घायल महिला की टांडा में मौत

Wed, 14 Oct 2026 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत रक्कड़ के रामनगर टड़ियाल गांव की 55 वर्षीय सोनिया देवी की सड़क हादसे में घायल होने के दो दिन बाद टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। करीब एक साल पहले उनके पति की भी मौत हो चुकी थी, जिसके चलते अब दो बच्चों और बुजुर्ग सास के सिर से सहारा छिन गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोनिया देवी चौली पंचायत में सड़क पार कर रही थीं, तभी अचानक सड़क के बीच सिर के बल गिर गईं। सिर पर गहरी चोट लगने के कारण स्थानीय प्रधान राकेश कुमार और ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत रक्कड़ सीएचसी पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नादौन और फिर टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।
टांडा अस्पताल में दो दिन तक चले उपचार के बावजूद सोनिया देवी ने दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे दो बच्चों और बुजुर्ग सास को छोड़ गई हैं। गरीब परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से बच्चों के पालन-पोषण के लिए उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें