फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदाधिकारियों के निष्कासन आदेशों को तुरंत वापस लें : एसोसिएशन

Thu, 17 Apr 2025 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन नगरोटा बगवां की ग्रामीण एवं शहरी इकाई की बैठक बुधवार को खंड अध्यक्ष ईश्वर दास चौधरी और अरुण चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष आत्मा राम की ओर से जिला अध्यक्ष सुरेश ठाकुर और शिमला के चार अन्य पदाधिकारियों को निष्कासित करने के फैसले का विरोध किया। प्रेस सचिव सुभाष चौधरी ने बताया कि यह निष्कासन गैर कानूनी एवं असंवैधानिक है। क्योंकि प्रदेश कार्यकारिणी का कार्यकाल 27 मार्च, 2025 को समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन


ऐसे में उक्त पदाधिकारियों का निष्कासन कैसे हो सकता है। बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी से उक्त पदाधिकारियों के निष्कासन के आदेशों को तुरंत वापस लेने की मांग की गई। बैठक में मुख्य संरक्षक जगो राम चौधरी, महासचिव ओम प्रकाश, संतोष कुमार, निर्मल धीमान, जीत सिंह, हरभजन सिंह, कश्मीर चंद, सुभाष चंद, सतीश कुमार, बिहारी लाल, जगत राम और शेर सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें