फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: इंद्रूनाग से की आईपीएल मैचों के सफल आयोजन की कामना

Mon, 21 Apr 2025 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला के खनियारा के इंद्रुनाग मंदिर में आईपीएल मैचों के लिए हवन करते हुए एचपीसीए के पदा​धिका
विज्ञापन
धर्मशाला। खनियारा स्थित प्रसिद्ध इंद्रूनाग मंदिर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैचों के सफल आयोजन और मौसम अनुकूल रहने की कामना की गई। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने रविवार को मंदिर में हवन और भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन


इस दौरान एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार सहित सदस्यों ने पूजा-अर्चना की। पूर्व में धर्मशाला में दो मैच बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं। सचिव अवनीश परमार ने कहा कि देवता से मैचों के दौरान बारिश न होने की कामना की। साथ ही मंदिर परिसर में पदाधिकारियों ने स्टेडियम में मैचों की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान के एचपीसीए के कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, संयुक्त सचिव विशाल शर्मा, निदेशक विजय भंडारी, कर्नल एचएस मन्हास और समीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें