शाहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की वोह घाटी के गांव भंगार में माता भरमाणी का नया मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा रविवार को सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में की गई। मंदिर का निर्माण गांव के लोगों ने मिलकर किया है, जिसमें कारीगर का काम स्थानीय युवक ओम प्रकाश ने किया है। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर मां के दरबार में जातर और भंडारे का आयोजन किया। माता भरमाणी गद्दी जनजाति के लोगों की कुलदेवी है और इनका मूल स्थान भरमौर में है।
शाहपुर की बोह घाटी के भंगार में भी माता का मंदिर स्थित है। यहां पर पहले भी माता का मंदिर था। अब उसकी जगह नया मंदिर बनाया गया है। इस मौके पर भरमाणी युवक मंडल भंगार के प्रधान ओमप्रकाश गोरा, उप प्रधान केवल सिंह गोरा, दुनी चंद, अमर सिंह, प्रेम चंद, राज कुमार और ओमप्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।