फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बिजली बोर्ड कार्यालय से तारों समेत अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। लंबागांव की सोल बनेहड़ पंचायत के झुंग्गा देवी स्थित बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता के कार्यालय में मंगलवार रात अज्ञात चोर सामान चुराकर फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात चोर झुंग्गा देवी स्थित बिजली बोर्ड के कार्यालय और स्टोर का ताला तोड़कर फ्यूज वायर और पीवीसी वायर सहित अन्य सामान चुरा कर ले गए हैं। बुधवार सुबह जब संबंधित बोर्ड के कर्मचारी अपने कार्यालय में आए तो उन्होंने देखा कि कनिष्ठ अभियंता के कार्यालय का बाहर से ताला टूटा हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो स्टोर का ताला भी टूटा हुआ था और दरवाजा खुला पड़ा था। यहां से सामान भी गायब था।
विज्ञापन

उधर, लंबागांव पुलिस के एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें