फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फोन नहीं उठाया तो घर पहुंचे परिजन, फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Fri, 24 Jul 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धीरा (कांगड़ा)। धीरा क्षेत्र के लाहड़ू गांव में एक युवक का शव घर के कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला। घटना का पता उस समय चला, जब परिजनों ने युवक को कई बार फोन किया लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धीरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लाहड़ू निवासी मदन लाल ने बताया कि वह रोजाना की तरह दिहाड़ी मजदूरी के लिए मतेहड़ गया था, जबकि उसकी पत्नी ड्यूटी के लिए नौरा गई हुई थी। घर के आंगन में सूख रहे कपड़े उठाने के लिए दोनों ने बेटे सागर कौंडल को फोन किया लेकिन उसने कॉल नहीं उठाई।
इसके बाद मदन लाल ने अपने भाई भवानी को घर जाकर देखने के लिए कहा। वहां पहुंचने पर मुख्य दरवाजा खुला मिला, लेकिन सागर नजर नहीं आया। बाद में परिजन घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो सागर पंखे से फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन

परिजनों ने उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें