फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मंड सनौर में आग की भेंट चढ़ी दो कनाल भूमि में गेहूं की फसल

विज्ञापन
इंदौरा के मंड सनौर में आग लगने से जली गेहूं की फसल और आग को फैलने से रोकने के लिए जोता गया खेत।
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के मंड क्षेत्र में किसानों के लिए मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दो दिन के भीतर गेहूं की फसल जलकर राख होने की यह दूसरी घटना सामने आई है। सोमवार को मंड सनौर वार्ड-5 के किसान विजय कुमार की दो कनाल भूमि में तैयार गेहूं की फसल आग की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने की वजह ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिससे चिंगारियां गिरीं और देखते ही देखते फसल में आग लग गई।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि गेहूं की कटाई एक-दो दिन में शुरू होने वाली थी लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। इससे पहले शनिवार को मंड घंडरा क्षेत्र में 40 कनाल भूमि में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी, जिससे क्षेत्र में किसानों के बीच भय और चिंता का माहौल बन गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों से, पानी की बाल्टियों और मोटरों की मदद से आग को फैलने से रोका और पास की फसलों को बचाया। इस दौरान फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया लेकिन दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच पाया, जिससे ग्रामीणों को खुद ही आग पर काबू पाना पड़ा। पंचायत उपप्रधान जसविंद्र चंदेल मौके पर पहुंचे और बताया कि मंड सनौर क्षेत्र में बिजली ट्रांसफार्मर के सभी तार नंगे हैं, जिससे लगातार शॉर्ट सर्किट होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की है कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें।

इंदौरा के मंड सनौर में आग लगने से जली गेहूं की फसल और आग को फैलने से रोकने के लिए जोता गया खेत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें