राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नेहरन पुखर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरनपुखर में सोमवार को 18वीं जिला स्तरीय पांच दिवसीय पुरुष खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में जिले के 21 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के लगभग 700 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
शुभारंभ पर मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास में भी सहायक होते हैं। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर संजीव सहोत्रा, ललित मोहन, ममता देवी और रवि गुलेरिया मौजूद रहे। संवाद