फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तीन साल से पुल बनने का इंतजार, जब्बर खड्ड पार बन रहा चुनौती

विज्ञापन
लेतरी से डूहग गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए जब्बर खड्ड पर निर्माणाधीन पुल । संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। तीन साल से पुल का अधूरा निर्माण कार्य आजादी के 75 साल बाद भी कोपड़ा पंचायत के डूहग गांव को सड़क सुविधा से वंचित रखे हुए है। ग्रामीणों के लिए अब बरसात में गांव तक पहुंचने या दूसरे गांवों में जाने के लिए लेतरी के रास्ते में जब्बर खड्ड को पार करना चुनौती से कम नहीं। लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले करीब 53.5 मीटर लंबे पुल के अभी तक तीन पियर्स और दो एबेटमेंट का ही कार्य पूरा हो पाया है। इस पर करीब 1.35 करोड़ रुपये की राशि खर्च हो चुकी है। अभी पुल के एक पियर और स्लैब का काम होना बाकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पूर्व भाजपा सरकार में तत्कालीन विधायक एवं वन मंत्री राकेश पठानिया ने 11 नवंबर 2021 को जब्बर खड्ड पर इस पुल का शिलान्यास किया था। तीन पियर्स पर करीब 42 मीटर की लंबाई वाले इस पुल का निर्माण एक साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन पुल की ड्राइंग में बदलाव के चलते इसकी लंबाई साढ़े 53 मीटर बढ़ाने के अलावा एक अतिरिक्त पियर डिजाइन में शामिल किया, लेकिन बजट के अभाव में पुल का काम लटक गया है। बरसात में ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए खड्ड का पानी नीचे उतरने का घंटों इंतजार करना पड़ता है या डिफेंस रोड से कोपड़ा के रास्ते चार से पांच किलोमीटर पैदल जाना पड़ता है। इस पुल के बनने से डूहग समेत खैरियां और भटका की आबादी लाभान्वित होगी।
बरसात में लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए खासी मशक्कत का सामना करना पड़ता हैं। जब्बर खड्ड को पार करना चुनौती से कम नहीं है। - अशोक कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन


सरकार बदलते ही पुल का निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। करीब तीन साल से पुल का निर्माण कार्य अधर में ही लटका हुआ है। सुरिंद्र सिंह, उपप्रधान कोपड़ा पंचायत

पुल के निर्माण से डूहग समेत भटका और खैरियां गांव की आबादी को भी आवागमन में सहूलियत मिलनी थी। लंबे समय से पुल का कार्य अधर में होने से लोगों को मजबूरन खड्ड को पार करनी पड़ती है। - कृष्ण सिंह, पूर्व उपप्रधान
बरसात के मौसम में खड्ड को पार करना जोखिम भरा रहता है। प्रशासन और सरकार जल्द पुल के लिए बजट जारी करे। - देसराज, स्थानीय निवासी
डूहग पुल का रिवाइज्ड एस्टीमेट मंजूरी के लिए भेजा है। बजट मिलने के बाद इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - बलविंद्र चौधरी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, नूरपुर

लेतरी से डूहग गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए जब्बर खड्ड पर निर्माणाधीन पुल । संवाद- फोटो : mathura

लेतरी से डूहग गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए जब्बर खड्ड पर निर्माणाधीन पुल । संवाद- फोटो : mathura

लेतरी से डूहग गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए जब्बर खड्ड पर निर्माणाधीन पुल । संवाद- फोटो : mathura

लेतरी से डूहग गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए जब्बर खड्ड पर निर्माणाधीन पुल । संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें