फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर से चंडीगढ़ जा रही वोल्वो बस समेला में हांफी

Tue, 21 Jan 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
समेला में खराब हुई वोल्वो बस।
विज्ञापन
पालमपुर(कांगड़ा)। पालमपुर से चंडीगढ़ जा रही परिवहन निगम पालमपुर की वोल्वो बस कांगड़ा के समेला के पास खराब हो गई। बस के खराब होने से बैठी सवारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। परिवहन निगम पालमपुर की यह बस सुबह 8:40 पर पालमपुर से चंडीगढ़ के लिए चलती है।
विज्ञापन

पालमपुर से निकली यह बस ठीक हालत में थी। लेकिन, कांगड़ा के समेला के पास पहुंची तो यह बस खराब हो गई। इससे सवारियों को परेशानी हुई। हालांकि, बस के खराब होने का पता चलते ही परिवहन निगम पालमपुर ने दूसरी बस भेज दी। इसमें सवारियों को भेजा गया। जबकि जरूरी कार्य के लिए चंडीगढ़ जाने वाले कई लोग दूसरी बसों में भी निकल गए।

बाद में पालमपुर से भेजी दूसरी बस में सवारियों को चंडीगढ़ भेजा गया। बताया जाता है कि बस की क्लच प्लेट खराब हो गई।
जिससे बस समेला के पास रास्ते में हांफ गई। उधर, परिवहन निगम पालमपुर के डीडीएम उत्तम ठाकुर ने कहा कि बस की क्लच प्लेट टूट गई है। जिस कारण बस को खड़ा करना पड़ा। लेकिन, बस के खड़ी होने वाले दूसरी वोल्वो बस भेज दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें