फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फोरलेन पर ट्रायल के दौरान रानीताल में खराब हुई वोल्वो बस

Tue, 17 Nov 2026 04:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मंडी-पठानकोट फोरलेन पर ट्रायल को भेजी एचआरटीसी बस रानीताल में हुई खराब। जागरूक पाठक - फोटो : doda news
विज्ञापन
धर्मशाला। मंडी-पठानकोट फोरलेन पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की वोल्वो बस का ट्रायल रानीताल पहुंचते ही अटक गया। बस में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण बीच रास्ते में ही उसके पहिए थम गए और वह आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन

एचआरटीसी डिपो धर्मशाला की एक वोल्वो बस सोमवार को ट्रायल के लिए मंडी-पठानकोट फोरलेन पर भेजी गई थी। सफर के दौरान तकनीकी खराबी आ जाने के कारण बस रानीताल में ही रुक गई। बीच रास्ते में बस के खराब होने से इसे आगे ले जाने को लेकर काफी परेशानी पेश आई।
उधर, एचआरटीसी धर्मशाला के क्षेत्रीय प्रबंधक साहिल कपूर ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते ट्रायल पर भेजी गई बस रानीताल में खराब हो गई थी। सूचना मिलते ही बस को ठीक करने के लिए मौके पर मैकेनिक भेज दिए गए थे और मरम्मत के बाद बस को दुरुस्त करवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें