फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विट्ठल बने चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
नगरोटा बगवां में हुए चुनावों के दौरान सर्वसम्मति से चुनी गई चौधरी फाउंडेंशन की नवगठित कार्यकारि
विज्ञापन
धर्मशाला। चौधरी फाउंडेशन के वर्ष 2026-2029 कार्यकाल के लिए शनिवार को नगरोटा बगवां में संगठनात्मक चुनाव संपन्न हुए। इस दौरान सर्वसम्मति से विट्ठल साकड़ा को चौधरी फाउंडेशन का नया राज्य अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। संगठन में उनके लंबे समय से सक्रिय योगदान और जमीनी पकड़ को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया के बाद घोषित कार्यकारिणी में सुदर्शन चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एनआरआई विंग प्रमुख नियुक्त किया गया। इसके अलावा दीपक चौधरी को राज्य उपाध्यक्ष, अश्वनी साकड़ा को महासचिव, कमल भट्टू को संयुक्त सचिव, अतिश चौधरी को कोषाध्यक्ष और मिथुन चौधरी को प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी गई है।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष विट्ठल साकड़ा ने कहा कि उनकी टीम सामाजिक एकता, शिक्षा, रोजगार और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करेगी। उन्होंने संकल्प लिया कि समाज के जरूरतमंद वर्गों तक मदद पहुँचाने के लिए जल्द ही नई योजनाएं शुरू की जाएंगी। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रॉबिन कौंडल ने विधिवत रूप से कार्यभार सौंपा और नई टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ओबीसी कल्याण मंडल के अध्यक्ष कर्नल स्वरूप कोहली और रछपाल पांजला बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली की सराहना की और नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें