फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैडमिंटन में अर्पित को हराकर अगले राउंड में पहुंचे विश्वास

Sun, 27 Jul 2025 07:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में जिला स्तरीय अंडर-19 और सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर
विज्ञापन
धर्मशाला। इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में जिला स्तरीय जूनियर अंडर-19 और सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ। नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त जफर इकबाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन के मुकाबले में अंडर-19 लड़कों के एकल मुकाबले में विश्वास कोहली ने अर्पित मन्हास को हराया।
विज्ञापन

मयंक ने आदित्य पठानिया, श्रेयान गुप्ता ने कनव और श्रेष्ठ करोल ने अंशुमन को हरा कर अगले राउंड में प्रवेश किया। इसके अलावा सूर्यांश ने आरिफ चौहान, समक्ष ने सारस शर्मा, करण शर्मा ने शिवांग जसवाल, समक्ष ने खुशमय, पुनीत ने शिवेनदीप, युवराज ने आरव शर्मा को हराकर, राजवीर ने अरनव शर्मा को हराकर, रितुल ठाकुर ने निशांत को हराकर, अस्तित्व मेहरा ने सूर्यांश को हराकर, अर्णव सोनी ने अदम्य और पीयूष ने खुशमय संधू को हराया।
पुरुष एकल मुकाबले में ऋतिक ने शुभम पराशर, करण शर्मा ने प्रणव, विक्रांत राणा ने विश्वास, मयंक ने श्रेयान गुप्ता, सिद्धांत ठाकुर ने अक्षित, अश्वनी मेहरा ने दिव्यांश नरियाल, रितुल ठाकुर ने अक्षत कटोच, मोहित धीमान ने अस्तित्व को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा, जहां एसपी कांगड़ा अशोक रतन मुख्य अतिथि के रूप में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। इन विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर अचल छाबड़ा, जिला बैडमिंटन संघ के प्रधान सुनील मनोचा, विशाल मिश्रा, सर्वप्रथम धीमान, आर.सी. कटोच सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर अंडर-19 एवं सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त जफर इकबाल ने किया। महासचिव विलास हंस ने बताया कि रविवार को इस प्रतियोगिता का समापन समारोह में एसपी कांगड़ा अशोक रतन मुख्यातिथि शामिल होकर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान वशिष्ठ अतिथि अचल छाबड़ा, जिला बैडमिंटन संघ के प्रधान सुनील मनोचा, विशाल मिश्रा, सर्वप्रथम धीमान, आरसी कटोच सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें