फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चामुंडा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 27 Jul 2025 07:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
श्रीचामुंडा मंदिर में दर्शन करने के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। -संवाद
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में श्रावण अष्टमी नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी गई, जिससे स्थानीय दुकानदारों के चेहरों पर रौनक लौट आई। शनिवार को कई संस्थाओं ने लंगर प्रारंभ कर नवरात्र उत्सव का श्री गणेश किया।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बाणगंगा किनारे और मंदिर परिसर में 24 घंटे पुलिस बल तैनात है। समय-समय पर लाउडस्पीकर से श्रद्धालुओं को आगाह किया जा रहा है कि वे बाणगंगा के बीच में न जाएं। मंदिर में नारियल चढ़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
मंदिर के सभी मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधा को देखते हुए आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी और बढोई अस्पताल को 24 घंटे के लिए खोला गया है। दूसरे नवरात्र के दिन शाम तक 5200 श्रद्धालुओं ने मां चामुंडा और नंदिकेश्वर धाम में शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें