कांगड़ा। विकास खंड के खोली गांव में 16 लाख रुपये की लगात से बनने वाले प्लास्टिक वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य ग्रामीणों ने मंगलवार काे रुकवा दिया। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लाेगाें ने एक स्वर में कहा कि गांव में इस प्लांट का निर्माण नहीं हाेना चाहिए। इसके बजाय यहां पर काेई और प्राेजेक्ट लगा दाे, जिससे यहां से लाेगाें काे राेजगार की सुविधा मिले, लेकिन इस प्लांट काे हर हाल में स्थापित नहीं हाेने देंगे। इस दौरान माैके पर खंड विकास अधिकारी, पंचायत सचिव और पुलिस की टीम पहुंची और लाेगाें की समस्या काे सुना, लेकिन लोग प्लांट को कहीं और लगवाने की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणाें का कहना है कि प्लांट से प्लास्टिक के छोटे-छोटे कण मिट्टी में मिल जाएंगे, जिससे जमीन बंजर हो जाएगी। इसके अलावा, प्लांट से निकलने वाले हानिकारक रसायन और गंद से सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और क्षेत्र की साफ-सफाई पर भी असर पड़ेगा। इस माैके पर जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, सदस्य कुलभाष चाैधरी, पंचायत प्रधान केवल चाैधरी और बीडीसी सदस्य नवल किशाेर सहित ग्रामीण माैजूद रहे।
अगर खाेली गांव से प्लांट को कहीं दूसरे स्थान पर स्थापित नहीं किया, तो विरोध जारी रहेगा। प्लांट को जंगल में या किसी अन्य दूरस्थ स्थान पर स्थापित किया जाए, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो और क्षेत्र की आबोहवा भी दूषित न हाे। -शामू गुज्जर, ग्रामीण
सरकार से हमारी यही मांग है कि इस प्लांट काे खाली गांव के बजाय किसी दूसरे स्थान लगाया जाए, इसमें हमें काेई एतराज नहीं होगा, लेकिन हम खाेली में इसकाे नहीं लगने देंगे। इस स्थान पर काेई मॉल या फिर ओर उद्याेग लगाएं, जिससे लाेगाें राेजगार मिल सके। -वीजेंद्र सिंह, ग्रामीण
अगर एक बार यह प्लांट लग गया, ताे फिर इसे यहां हटना मुश्किल हाे जाएगा और पहले एक छाेटा कमरा बनेगा, उसके बाद यहां पर इस प्लांट का विस्तार कर दिया जाए, जिससे यहां पर प्लांट से निकलने वाली प्रदूषित हवा और प्लास्टिक के छाेटे-छाेटे कणाें से भूमि हमारे उपजाऊ भूमि भी प्रभावित हाेगी। -कुलवंत सिंह, ग्रामीण
प्लास्टिक वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट से किसी काे काेई नुकसान नहीं है, इसके प्रति लाेग जागरूक नहीं हैं। एक-दाे दिन बाद फिर से यहां का दाैरा किया जाएगा और लाेगाें बातचीत कर प्लांट से हाेने वाले फायदाें काे भी बताया जाएगा।
-पारुल कटियार, खंड विकास अधिकारी, कांगड़ा
प्लास्टिक यूनिट के बारे में कुछ लोगों को गलत जानकारी है। उन लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। पहले भी लोगों को इस बारे जागरूक किया है। यह यूनिट सिर्फ प्लास्टिक को सेग्रीगेट करने के लिए है, जिससे किसी भी तरह की गंदगी नहीं फैलेगी। -केवल चाैधरी, प्रधान, खाेली पंचायत
कुलबंत सिंह, ग्रामीण।
कुलबंत सिंह, ग्रामीण।
कुलबंत सिंह, ग्रामीण।
कुलबंत सिंह, ग्रामीण।