सुंगल पंचायत के समीप बनोडू में सड़क का गिरा डंगा। स्रोत: जागरूक पाठक
पालमपुर (कांगड़ा)। राष्ट्रीय राजमार्ग पठानकोट-मंडी पर पालमपुर विधानसभा के अंतर्गत सुंगल पंचायत के समीप बनोडू में डंगा ढह जाने के कारण सड़क सिकुड़ गई है। इस कारण हादसे का अंदेशा बना हुआ है। इस जगह पर कई हादसे हो चुके हैं और एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। कुछ दिन पहले इस जगह पर एक सैन्य वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। ग्रामीण राम प्रसाद, रवि कुमार, कमल प्रसाद, चंद्र बहादुर, शिवू, विनोद कुमार, कपिल राणा, तिलक कटोच, अजय कुमार, प्रेम चंद और अन्य ने प्रशासन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों से अनुरोध किया है कि बरसात से पहले इसकी सुध लें और इस जगह पर डंगा जो टूट गया है, उसे जल्दी ही ठीक करें, ताकि कोई भी हादसा न हो।