फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धार चढ़ियार के ग्रामीणों को 35 किमी दूर जाने से मिला छुटकारा

Sat, 11 Jan 2025 07:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। धार चढ़ियार की तीन पंचायतों को विकास खंड लंबागांव से विकास खंड बैजनाथ में शामिल करने की वर्षों पुरानी मांग को सरकार ने पूरा किया है। इन पंचायतों के लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए 35 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था और अब इससे आधा सफर तय करना पड़ेगा। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रविंद्र राव और क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और विधायक किशोरी लाल का आभार प्रकट किया है। राव ने कहा कि विधायक किशोरी लाल के समक्ष ग्राम पंचायत कुंडग, ढंढोल, मत्याल के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय जनता ने इन पंचायतों को विकास खंड लंबागांव से बैजनाथ विकास खंड में शामिल करने की मांग को रखा था।
विज्ञापन


विधायक किशोरी लाल के प्रयासों से मुख्यमंत्री ने इस मांग को पूरा कर दिया है। तीनों पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों और लुहरी देवी, जय माला मन्हास, गुलाब राज, मत्याल पंचायत के रणवीर सिंह, महिंदर, कैप्टन परस राम, ओम प्रकाश, मीना, ढंढोल पंचायत के दिनेश राणा, अशोक, प्रकाश, जगदीश, ज्ञान और कुड़ंग पंचायत के नोरी देवी, रणवीर, शशि चौधरी, ध्यान, करतार सिंह और कुलदीप ने बताया कि उन्होंने विधायक किशोरी लाल के समक्ष यह मामला उठाया था। लोगों का कहना है कि उनके सभी सरकारी कार्य बैजनाथ में होते हैं और मात्र विकास खंड कार्यालय ही लंबागांव में होने से परेशान होना पड़ता था। अब उन्हें राहत मिली है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें