पालमपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना पालमपुर की टीम ने चरस के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। इसमें पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गढ़ माता रोड पर नाका लगाया था। इस बीच तीन लोग वाहन से गुजर रहे थे। पुलिस ने शक के आधार पर जब इनको रोका तो वे हड़बड़ा गए। इस पर पुलिस ने इनकी तलाशी ली तो इनसे 615 ग्राम चरस बरामद की।
इस पर पुलिस विकास कपूर निवासी आरठ झिकली, सुरेश और बुद्धि सिंह निवासी पधर, जिला मंडी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरे मामले में पुलिस ने पालमपुर बाईपास पुल के पास गश्त के दौरान पुलिस ने दो लोगों से 115 ग्राम चरस पकड़ी। इस पर पुलिस ने आरोपी मनीष कुमार निवासी ढोग और विकास कुमार निवासी पहाड़गंज दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। उधर, थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने जगहों पर चरस पकड़ी है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ