फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पेयजल किल्लत पर भड़के ग्रामीण, कहा- 200 घरों को तीसरे दिन मिल रहा पानी

Tue, 03 Jun 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जवाली उपमंडल की  ग्राम पंचायत सिद्धपुर के वार्ड नं 8 के लोग पेयजल किल्ल्त के लिए प्रदर्शन करते
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल की ग्राम पंचायत सिद्धपुर के वार्ड-8 के ग्रामीण पेयजल किल्लत से परेशान हैं। इसके विरोध में लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन भी किया। लोगों का कहना था कि क्षेत्र के लगभग 200 घरों को पानी तीसरे दिन मिल रहा है, वह भी लगभग 150 लीटर पानी उपलब्ध हो रहा है। इस पानी को पशुओं को पिलाएं या अपने रोजमर्रा के कार्याें के लिए प्रयोग करें। अश्वनी कुमार, हरीश कुमार, दुर्गा देवी, राधा देवी, चैंचला देवी, राजीव कुमार, पुष्पा देवी और रीना देवी सहित अन्य ने कहा कि वार्ड में दो ट्यूबवैल लगे हुए हैं, जिनकी दूरी लगभग एक किलोमीटर दूर है। क्षेत्र में पानी की समस्या लगभग 40 वर्षों से बनी हुई है। चुनाव के दौरान जब राजनीतिक दलों के नेता वोट मांगने आते हैं, तो वे कहते हैं जीतने के बाद पानी कि समस्या हल की जाएगी। जीतने के बाद वे उनकी समस्याओं को भूल जाते हैं। पानी छोड़ने का कोई भी समय निर्धारित नहीं है, कभी सुबह 9:00 बजे तो कभी 11:00 बजे और कभी शाम बाद 4:00 बजे के बाद पानी छोड़ा जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग उठाई कि पानी की आपूर्ति के लिए विभाग एक समय निर्धारित करे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि पानी की आपूर्ति नियमित नहीं मिली तो एक सप्ताह के अंदर सभी ग्रामवासी इकट्ठे होकर सहायक अभियंता कार्यालय जवाली में धरना देंगे। उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता पवन कौंडल ने बताया कि पेयजल आपूर्ति की जो भी समस्या है, उसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें