नूरपुर में विहिप की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता और पदाधिकारी। -स्रोत : आयोजक
राजा का तालाब (कांगड़ा)। विश्व हिंदू परिषद की जिला स्तरीय बैठक प्रांत सह मंत्री एवं चंबा विभाग पालक पंकज भारतीय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 21 से 30 मई तक जिला नूरपुर में आयोजित होने वाले इंद्रप्रस्थ क्षेत्र कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों की समीक्षा की गई।
पंकज भारतीय ने बताया कि यह विशेष प्रशिक्षण वर्ग हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब प्रांतों के लिए संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसमें 100 से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे, जो देशभक्ति और देवभक्ति पर आधारित 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस वर्ग में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल और अन्य क्षेत्रीय अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
बैठक में प्रशिक्षण वर्ग के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार की गई तथा विभिन्न कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान बलजीत बड़ोतरा को रैहन प्रखंड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का संकल्प दोहराया तथा समाज में जागरूक स्वयंसेवकों के चयन का निर्णय लिया।
बैठक में प्रांत संपर्क प्रमुख उदय पठानिया, मातृशक्ति सह प्रमुख रीता पठानिया, प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख रूपलाल, विभाग मंत्री सुनील दत्त, जिला मंत्री ममता शर्मा, जिला विशेष संपर्क प्रमुख शाम सुंदर, धर्म प्रसार प्रमुख जतिंद्र सिंह पठानिया, जिला संपर्क प्रमुख दलजीत चौहान, धर्म रक्षक ज्वाली सतपाल सिंह, प्रखंड नूरपुर अध्यक्ष करनैल सिंह पिंका सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।