फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगरोटा बगवां के मस्सल रोड पर 32 लाख से बनेगा क्लॉक टॉवर

Thu, 15 May 2025 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की दृष्टि से पंचायत मस्सल में एक क्लॉक टॉवर का निर्माण किया जा रहा है। ओचा पुल के समीप मस्सल रोड पर इस टॉवर का निर्माण किया जा रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से प्रदान की गई धनराशि से बनने वाले इस टॉवर का निर्माण कार्य बुधवार को लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया। विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा और कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से इस क्लॉक टॉवर के निर्माण को भेजी गई 32 लाख रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को प्राप्त हो गई है। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में निर्मित होने वाला ऐसा यह प्रथम टॉवर होगा।
विज्ञापन


इसकी ऊंचाई लगभग 40 फीट होगी और इसके गुंबद के चारों ओर क्लॉक लगाने की व्यवस्था होगी। इसके निर्माण में चार से छह महीने का समय लगेगा। पर्यटन निगम उपाध्यक्ष आरएस बाली के निर्देश पर इसका निर्माण हो रहा है। इस अवसर पर कुलदीप कौशल, मनीष चौधरी, अनिल चौधरी, मुंशी राम, सुभाष चंद, मनोज कुमार, रवि कुमार, दिनेश कुमार, गगन, मस्त राम और मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें