मां बोलीं-कैसे उतारेंगी बैंकों का कर्ज
घर पर मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। मां का कहना है कि वह अब कर्ज कैसे उतारेंगी। बहन ने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले रोहित अमेरिका के लिए निकला था। इस दौरान अमृतसर एयरपोर्ट पर एजेंट ने एक सप्ताह उसे वहां रखा और फिर दुबई भेज दिया। आठ महीनों तक एजेंट ने उसे वहीं बैठाए रखा। आठ महीने के बाद तीन-चार देशों से होते हुए रोहित को मैक्सिको पहुंचा दिया और फिर एजेंट का फोन आया कि चार लाख रुपये और उसके खाते में डालो, आगे ग्रांटर को देने हैं। अमृतसर के एजेंट के खाते में दो बार चार-चार लाख डाल दिए, जबकि उसने 34 लाख रुपये पहले ही अपने खाते में डलवा लिए थे। मैक्सिको पहुंचने के बाद फिर एजेंट ने फोन किया और कहने लगा कि यहां रोहित के लिए अच्छा वकील करना है, उसके लिए भी पैसे भेजो। कुछ दिन बाद एजेंट ने फोन करके बोला कि मेरे को अब फोन मत करना और उस समय से आज तक एजेंट ने फोन नहीं उठाया।