फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में निर्णायक कदम : चक्षु

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। भाजपा प्रदेश मीडिया सहप्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने केंद्र की ओर से पेश बजट को विकसित भारत की दिशा में निर्णायक और ऐतिहासिक कदम करार दिया है। चक्षु ने प्रेस बयान में कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तुत बजट-2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतिबिंब है। यह विकसित भारत का नया संकल्प है, जिसमें उभरते भारत की विकासशील तस्वीर दिख रही है, लेकिन विपक्षी दल कांग्रेस को कुछ दिख ही नहीं रहा।
विज्ञापन

इसकी वजह साफ है कि उसने कभी देश को आगे बढ़ाने की नहीं सोची, बल्कि खुद के विकास और अपनी जेबें भरने की सोची। चक्षु ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन, संकल्प और सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास की जीवंत तस्वीर है। बजट-2026 में आर्थिक सशक्तीकरण, रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे का विस्तार, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को नई ऊर्जा मिली है। विश्व चक्षु ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल को विकास की सौगात दे रहे हैं, दूसरी तरफ प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह दिशाहीन, भ्रमित और विफल साबित हो रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें