परागपुर (कांगड़ा)। हेरिटेज विलेज कमेटी गरली-परागपुर और विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के अध्यक्ष पद को लेकर प्रशासनिक असमंजस बना हुआ है। एसडीएम परागपुर को अभी तक इन दोनों समितियों का विधिवत अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। इसके बावजूद नगर एवं ग्राम नियोजन से जुड़े मामले उनके पास भेजे जा रहे हैं।
इस संबंध में न तो पर्यटन विभाग और न ही नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग की ओर से कोई आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। नियमानुसार वर्तमान में एसडीएम देहरा ही हेरिटेज विलेज कमेटी और साडा के अध्यक्ष हैं।
इस संबंध में एसडीएम परागपुर निशांत ठाकुर ने बताया कि साडा से जुड़ी एक अपील ऑनलाइन प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि साडा और हेरिटेज विलेज कमेटी के संबंध में टीसीपी तथा पर्यटन विभाग की ओर से अभी तक कोई दिशानिर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। संवाद