फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सोल बनेहड़ में स्लेटपोश पशुशाला में लगी आग, तीन लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आधी रात को लगी आग, ग्रामीणों ने मशक्कत कर आसपास के मकानों को बचाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड लंबागांव की सोल बनेहड़ पंचायत में रविवार रात एक स्लेटपोश पशुशाला में आग लगने से दो कमरे जलकर राख हो गए। पशुशाला में रखी पशुओं की घास भी आग की भेंट चढ़ गई। घटना में करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। गनीमत रही कि हादसे के समय पशुशाला में कोई पशु मौजूद नहीं था।
पशुशाला गांव के देशराज और देवराज की सांझी थी। दोनों भाइयों ने अपर लंबागांव और झुंग्गा देवी में अपने मकान बनाए हैं और वहीं रहते हैं। उनकी पुरानी पशुशाला गांव में पुराने मकान के साथ बनी हुई थी। इसके साथ ही उनके ताया के बेटे का मकान भी स्थित है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 12 बजे उनके ताया के बेटे ने पशुशाला से आग की लपटें उठती देखीं और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पशुशाला के दोनों कमरे पूरी तरह जल चुके थे। ग्रामीणों की तत्परता से आग आसपास के मकानों तक फैलने से रुक गई। अन्यथा देशराज और देवराज के एक अन्य मकान के साथ उनके ताया के बेटे का मकान भी आग की चपेट में आ सकता था।
विज्ञापन

पटवारी अरविंद कुमार और कानूनगो मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने अपनी रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दी है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, दीपावली पर पटाखे चलाए जाने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें