फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर में चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, 14 तक भेजे पुलिस रिमांड पर

Thu, 13 Feb 2025 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के गुरुद्वारा रोड गुरुद्वारा रोड स्थित ट्रांसपोर्ट गोदाम में चोरी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से बिजली और स्टेशनरी का कुछ सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी चोरी की वारदातों में शामिल रह चुके हैं। वार्ड नंबर-3 निवासी हरजीत राणा ने गोदाम से दो महीने से चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। उनके गोदाम से पिछले दो माह से चोरी हो रही थी। गोदाम से बिजली और स्टेशनरी का सामान चोरी हुआ था और उन्हें चोरी का पता चला। उनके शक के आधार पर तुषार कुमार (23) और शिवम कुमार (27) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से 14 फरवरी तक पुलिस रिमांड मिला है। उधर, थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें