फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जिला में शुष्क ठंड से बढ़ा वायरल का प्रकोप, रोजाना अस्पतालों में पहुंच रहे मरीज

Thu, 13 Feb 2025 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। बारिश न होने के कारण शुष्क ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रोजाना अस्पतालों में सबसे अधिक मरीज वायरल के ही पहुंच रहे हैं। इसमें सबसे अधिक बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। शुष्क ठंड के चलते सूखी खांसी और जुकाम से हर कोई परेशान है। केवल जोनल अस्पताल धर्मशाला की सामान्य ओपीडी में 150 के करीब मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं, बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में भी रोजाना 100 से अधिक बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे हैं जबकि सामान्य दिनों में यह ओपीडी 60 से 70 तक रहती है। इसके अलावा जिले के अन्य अस्पतालों में भी इसी तरह की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को छुट्टी वाले दिन भी धर्मशाला अस्पताल में 30 के करीब मरीज वायरल के पहुंचे।
विज्ञापन


लंबे समय से बारिश न होने के कारण मैदानी इलाकों में कोहरा पड़ रहा है। इस वजह से बच्चे, बुजुर्ग और अन्य लोग जल्द वायरल का शिकार हो रहे हैं। रोजाना अस्पतालों में मरीजों की लाइनें लग रही हैं।



डाक्टरी सलाह

चिकित्सक सलाह दे रहे हैं कि सुबह सूर्य न निकलने पर बच्चे और बुजुर्ग बाहर न निकलें। वहीं, धूप निकलने के बाद सैर के लिए निकलना चाहिए। वहीं, वायरल होने पर चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। गर्म कपड़े पहनें और गुनगुना पानी पीएं।
विज्ञापन


:



रोजाना अस्पताल में बड़ी संख्या में वायरल से मामले आ रहे हैं। शुष्क ठंड के कारण लोग आसानी से वायरल का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि ज्यादा ठंड होने पर गर्म कपड़े पहनें और सुबह-शाम गुनगुने पानी का सेवन करें। वहीं, डाक्टर की सलाह लेने के बाद भी दवाई खाएं। अगर किसी को वायरल है तो परिवार से अन्य सदस्यों से थोड़ी दूरी बनाए रखें। नींबू प्रजाति के फलों का प्रयोग करें। नमक डालकर गुनगुने पानी से कुल्ला करें और स्टीम लेते रहें।
विज्ञापन


- डॉ. सुनील भट्ट, एसएमओ, धर्मशाला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें