फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ज्वालामुखी कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमिता से रोजगार सृजन और क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुशील रतन राजकीय महाविद्यालय, ज्वालामुखी में वाणिज्य विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हुआ। प्राचार्य डॉ. चंदन भारद्वाज के निर्देशन में आयोजित सम्मेलन का विषय ‘वित्तीय समावेशन, उद्यमिता एवं सतत विकास : भारत के पश्चिमी हिमालयी राज्य’ रहा। समापन समारोह में उच्चतर शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश के संयुक्त निदेशक डॉ. सुशील कुमार बस्सी मुख्य अतिथि रहे।
सम्मेलन में विशेषज्ञों, शोधार्थियों और प्रतिभागियों ने वित्तीय समावेशन, उद्यमिता और सतत विकास के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि वित्तीय समावेशन आर्थिक सशक्तीकरण का महत्वपूर्ण आधार है। उद्यमिता से रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं, जबकि स्थानीय संसाधनों का प्रभावी उपयोग क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है।
विज्ञापन

तकनीकी सत्रों में पूर्व प्राचार्य डॉ. ध्रुवपाल और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ. महिंद्र पाल ने मुख्य वक्ता के रूप में विचार रखे। मुख्य अतिथि डॉ. सुशील कुमार बस्सी ने कहा कि ऐसे अकादमिक आयोजन शोध, नवाचार और विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

सम्मेलन की आयोजन सचिव प्रो. शिखा धरवाल ने दो दिवसीय कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर सम्मेलन संयोजक डॉ. सुरजीत कुमार, डॉ. अनिल ठाकुर, डॉ. पंकज सूद, डॉ. सारिका और डॉ. सुनील सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सम्मेलन समन्वयक एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. बलजीत जमवाल ने अतिथियों, वक्ताओं, शोधार्थियों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें