बैजनाथ (कांगड़ा)। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष त्रिलोक सूर्यवंशी को हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। बैजनाथ क्षेत्र के निवासी त्रिलोक सूर्यवंशी भाषा एवं संस्कृति विभाग से सहायक निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और पिछले छह वर्षों से कांग्रेस में विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं।
उच्च शिक्षित सूर्यवंशी की पहाड़ी, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में छह पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। अपनी नियुक्ति पर सूर्यवंशी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा से ही किसानों और बागवानों की हितैषी रही है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में किसान कांग्रेस से जुड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करें। संवाद