फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा-होशियारपुर मार्ग पर गिरा पेड़, चार घंटे तक लगा रहा जाम

Thu, 20 Aug 2026 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कांगड़ा में होशियारपुर रोड पर गिरा पेड़। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
कांगड़ा। कांगड़ा-होशियारपुर सड़क मार्ग पर बुधवार सुबह अचानक एक पेड़ बिजली के हाई वोल्टेज तारों और साथ लगती इमारत पर गिरकर हवा में लटक गया। तारों पर पेड़ टिके होने से मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजली गर्ग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और विभागों को तुरंत रास्ता बहाल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही को कांगड़ा बाईपास-कछियारी फोरलेन की ओर डायवर्ट किया। पेड़ के हाई वोल्टेज तारों पर लटके होने के कारण राहत कार्य में विशेष सावधानी बरतनी पड़ी। लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड और वन विभाग की संयुक्त टीमों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर सड़क से हटाया।
कार्य चलने के दौरान गुप्त गंगा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेड़ हटाए जाने के बाद दोपहर को यातायात सुचारू हो सका। उल्लेखनीय है कि इसी स्थान के समीप कुछ सप्ताह पूर्व भी एक पेड़ गिरा था। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजली गर्ग ने कहा कि सूचना मिलते ही संबंधित विभागों को मौके पर तैनात कर दिया गया था। बिजली के तारों और राहगीरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दोपहर तक पेड़ हटाकर मार्ग पर यातायात सामान्य करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें