फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एक छत के नीचे मिलेगा आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी से उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में जल्द ही एक छत के नीचे आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी पद्धतियों से मरीजों का समग्र उपचार किया जाएगा। वीरवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एकीकृत आयुष अस्पताल का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

शहर के आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप करीब 12.50 करोड़ रुपये से 50 बिस्तर के इस आधुनिक अस्पताल का निर्माण होगा। नेशनल आयुष मिशन के तहत यह चार मंजिला भवन बनेगा।
यहां विशेष रूप से पंचकर्म चिकित्सा के लिए आधुनिक वार्ड बनाए जाएंगे। साथ ही विशेषज्ञों के छह नए पद भी स्वीकृत किए जाएंगे। भवन में निजी वार्ड और अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था होगी, जिससे मरीजों को निजी अस्पतालों जैसी गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

एकीकृत अस्पताल के बनने से यहां न केवल स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिलेगा बल्कि पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को भी बढ़ावा मिलेगा। विशेषज्ञों की नियुक्ति से जटिल रोगों के उपचार में भी आसानी होगी। इससे लोगों को इलाज के लिए बाहरी क्षेत्रों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
उधर, जिला आयुष अधिकारी, कांगड़ा डॉ. बृजनंदन शर्मा ने बताया कि धर्मशाला में एकीकृत आयुष अस्पताल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। 50 बिस्तर वाले इस अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें