फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्सल रोड से होकर जाएंगी पालमपुर से चलने वाली गाड़ियां

विज्ञापन
नगरोटा बगवां में जेपी नड्डा के रोड़ शो और जनसभा को लेकर पार्टी के अन्य नेताओं के साथ समीक्षा बैठक ? - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के रोड शो को लेकर कांगड़ा पुलिस ने कानून एवं व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा के लिहाज से ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र को भी नौ सेक्टरों में विभाजित किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा के अनुसार पालमपुर से आने वाली गाड़ियां मस्सल रोड से बड़ोह रोड, सुनेहड़ वाया निहार गल़ू होकर चलेंगी। इसके अलावा रानीताल की तरफ से आने वाली गाड़ियां बाईपास कच्छियारी होकर 53 मील आएंगी। वहीं इस दौरान कोई भी वाहन किसी भी सूरत में आपातकालीन वाहन सेवाओं के अतिरिक्त टांडा रोड का प्रयोग नहीं करेगा, जबकि गगल की तरफ से आने वाली गाड़ियां 53 मील वाया योल होते हुए मलां पहुंचेंगी। इसके अलावा नगरोटा की तरफ से चलने वाली गाड़ियां ठानपुरी से कच्छियारी वाया टांडा होकर जाएंगी। आपातकालीन अवस्था में वाहन अंबाड़ी रोड़ वाया भट्टू चौक, कबाड़ी से सुनेहड़ पुल तक सफर कर सकते हैं, जबकि नगरोटा बाजार से आपातकालीन वाहन बलधर चौक वाया भट्टू चौक, कबाड़ी से सुनेहड़ पुल तक पलायन कर सकते हैं।
यहां पार्क किए जा सकेंगे वाहन
बैजनाथ, पालमपुर, सुलह की तरफ से आने वाली बसों और छोटे वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था कॉलेज ग्राउंड हटवास में की गई है, जबकि जयसिंहपुर से आने वाले वाहन स्कूल ग्राउंड हटवास में खड़े होंगे। वहीं, नगरोटा बगवां और धर्मशाला की तरफ से आने वाली बसों और छोटे वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था आर्मी ग्राउंड नजदीक एफसीआई में की गई है। कांगड़ा, शाहपुर, नगरोटा, देहरा और नूरपुर से आने वाले छोटे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था निजी प्लॉट बस्सी सैनी नजदीक बाबा पीर में की गई है। बसों, छोटे वाहनों की अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था बाबा पीर के सामने निजी प्लॉट बराड़ और अनुज में की गई है। इसके अलावा वीआईपी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था एसडीएम और बीडीओ ऑफिस नगरोटा बगवां में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें