फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पर्यटन विभाग अगले महीने करवाएगा हेरिटेज अल्ट्रा रन

Tue, 07 Jan 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में फरवरी में पर्यटन विभाग की ओर से हेरिटेज अल्ट्रा रन का आयोजन किया जाएगा। जिले के ऐतिहासिक स्थलों को जोड़ते हुए इस रन का आयोजन किया जाएगा। इस हेरिटेज अल्ट्रा रन के आयोजन के अलावा देहरा फेस्टिवल और आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला भी आयोजित होगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने का एलान किया है, ऐसे में जिले में देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग ने भी कार्यक्रम निर्धारित किए हैं। पिछले वर्ष भी जिला पर्यटन विभाग और पूणे की कंपनी के सहयोग से इस अल्ट्रा रन का आयोजन किया था।
इस वर्ष भी इस आयोजन को लेकर पर्यटन विभाग की ओर से रूपरेखा तैयार की जा रही है। इन गतिविधियों के आयोजन को लेकर अनुमति लेने की प्रक्रिया विभाग ने शुरू कर दी है। जिला पर्यटन विभाग के उपनिदेशक विनय धीमान ने बताया कि जिले में जो भी ऐतिहासिक स्थल हैं, वहां पर हेरिटेज अल्ट्रा रन से देश-विदेश से आए प्रतिभागियों को भ्रमण करवाया जाएगा। इसके अलावा अन्य गतिविधियां भी जिला कांगड़ा में करवाई जाना प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें