बैजनाथ (कांगड़ा)। विकास संगम अंद्रेटा (पंजीकृत) संस्था की ओर से अंद्रेटा बाईपास के समीप स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान गायक प्यार चंद सिप्पी और पूर्व इंजीनियर संजय मेहरा की ओर से लिखा और गाया गीत कालू भेजेया पतरां... जो सुनाकर सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम में लंबागांव तलवाड़ निवासी रंगमंच के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखने वाले वरिष्ठ साहित्यकार ओम प्रकाश प्रभाकर ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं गीतकार शक्ति चंद राणा ने की। इस अवसर पर पहाड़ी विकास संगम अंद्रेटा के अध्यक्ष राकेश रैणा भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन संगम के संस्थापक निदेशक एवं संरक्षक डॉ. धनी राम सांख्यान की अगवाई में पहाड़ी विकास संगम के साहित्य परिवार द्वारा प्रायोजित रहा। कवि सम्मेलन में सुदेश दीक्षित, डॉ. सुरेश सुबेहिया द्वारा मां सरस्वती वंदना और फिर मधुर स्वर में एक पहाड़ी और एक गजल सुनाकर समां बांधा। वहीं, रजनीश अवस्थी की ओर से सुंदर मंच संचालन कर सभी को अपनी ओजस्वी वाणी से प्रभावित किया। तिलक चंद कटोच, प्यार चंद सिप्पी, हाकम भारद्वाज, जितेंद्र, रजनीश, दिनेश कुमार, ओमप्रकाश राणा, आशुतोष राही, पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्ष रमेश, अजय गुलेरिया, राम सिंह, देवेंद्र शर्मा, सुरेश कटोच, परिधि शर्मा, प्रकाश चंद मंडियाल, जसवंत सिंह रावत, कमलेश सूद, सुरेश लता अवस्थी, रविंद्रा, उषा कालिया, राज प्रभाकर, पवना कटोच, नेहा ठाकुर, विशेष रूप में उपस्थित रहे।