फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बरसात शुरू होते ही पर्यटन कारोबार प्रभावित

Sun, 07 Jul 2024 05:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
इस वीकेंड पर पर्यटन नगरी धर्मशाला में 40 फीसदी पहुंची ऑक्यूपेंसी, कारोबारी निराश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। बरसात शुरू होते ही पर्यटन नगरी धर्मशाला में पर्यटन कारोबार प्रभावित होने लगा है। पिछले वीकेंड में जहां सभी होटल बुक थे, वहीं इस वीकेंड पर धर्मशाला और मैक्लोडगंज के होटलों में 40 से 45 फीसदी ऑक्यूपेंसी ही रह गई है। इस बार बरसात ने अपना रंग 15 जुलाई से पहले ही दिखाना शुरू कर दिया है।
जिले में हो रही बारिश से कई नेशनल हाईवे और कई सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे बाहरी राज्यों से लोग यहां आने को डर रहे हैं। दूसरी ओर मौसम खराब रहने से हवाई उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं, शुक्रवार को गगल हवाई अड्डे में 6 हवाई उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जिससे भी पर्यटन कारोबार में थोड़ा असर हुआ है। कुल मिलाकर पर्यटन नगरी में इस वीकेंड होटल ऑक्यूपेंसी आधी रह गई है।
विज्ञापन

-
-बरसात के कारण कुछ रास्ते और हवाई उड़ानें भी प्रभावित हो रही हैं, जिससे पर्यटकों की संख्या धर्मशाला में कम देखने को मिल रही है। भारी बारिश के कारण भी बाहरी लोग अब पहाड़ों का रुख करने से डर रहे हैं। - अश्वनी बांबा, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष

-बरसात में भारी बारिश से सड़के बंद होने के कारण टैक्सी कारोबार 25 प्रतिशत ही रह गया है। बरसात शुरू होने के बाद बाहरी लोगों ने धर्मशाला का रुख करना बंद कर दिया है। -मेयर चंद, धर्मशाला टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष
विज्ञापन


बरसात के आने से बाहरी लोगों की चहल पहल बाजारों में कम देखने को मिल रही है। कहा कि पर्यटकों के अलावा अब स्थानीय लोग भी बाजारों में घूमने से कतरा रहे हैं। -राजेश सूद, ढाबा कारोबारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें