टीबी जांच-स्वास्थ्य खंड गोपालपुर के तहत अपर डाढ और लोअर डाढ में टीबी जांच शिविर का सुबह 10 बजे से। पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से जांच की जाएगी।
टीकाकरण-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझीन सहित कई स्वास्थ्य संस्थानों में 14-15 साल की किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया जाएगा।
जागरूकता
रैली-जिला प्रशासन की ओर से धर्मशाला में सुबह 10 बजे से आपदा प्रबंधन पर जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा।
कार्यशाला
11 बजे-केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में पूर्वाह्न 11 बजे से वर्ष 1905 में आए भूकंप को लेकर अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक
कथा-रैत के ब्रह्म कुटीर में श्रीराम कथा का शुभारंभ किया जाएगा। इससे पूर्व 10 बजे तक गणेश पूजा और इसके बाद कलश यात्रा निकाली जाएगी।
काम की बात...
बिजली बंद-विद्युत उपमंडल नंबर-2 धर्मशाला के तहत 11 केवी दाड़ी फीडर के तहत आने वाले स्थान शीला चौक, पासू, भटेहड़, अचीवर हब स्कूल और दाड़ी विद्युत अनुभाग के अंतर्गत आने वाले अन्य क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत आपूर्ति ठप-विद्युत उपमंडल रैहन के तहत 33/11 केवी उपकेंद्र रैहन से निर्गत 11 केवी छतर फीडर पर आवश्यक मरम्मत एवं सामान्य रख-रखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। इस दौरान छतर, मकडोली, धियाला, सन्याल, रामनगर तथा आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।