सिटी में आज खास
शिविर
टीबी जांच- नगरोटा बगवां के मझेठली उपरली में सुबह 10 बजे से टीबी जांच शिविर। पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से होगी जांच।
रैली
दाड़ी मैदान-ओबीसी संघर्ष समिति पूर्वाह्न 11 बजे दाड़ी मैदान से डीसी कार्यालय तक रैली निकाल राज्यपाल को ज्ञापन भेजेगी।
बैठक
एनकोर्ड-डीसी कार्यालय के सभागार में दोपहर 2:30 बजे जिला स्तरीय एनकोर्ड की बैठक होगी।
जाट कल्याण परिषद-पंचायत बिलासपुर के भटेहड़ में दोपहर बाद 3:00 बजे परिषद की साधारण बैठक होगी।
जनसमस्या निवारण-शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया सुबह 11 बजे मंझग्रां में जनता की समस्याएं सुनेंगे।
उत्सव
शुभारंभ-उपमंडल पालमपुर के लोअर खैरा स्थित वाहे दा पट्ट में होली मेले के शुभारंभ पर सुबह 10 बजे डॉ. रवि दत्त शर्मा झंडा रस्म अदा करेंगे।
पूजन-तहसील आलमपुर के गंदड़ में सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि एमसी कटोच झंडा पूजन के साथ मेले का शुभारंभ करेंगे।
काम की बात
सड़क बंद-पीएमजीएसवाई-III के तहत सड़क निर्माण कार्य के चलते कलदून-हरिया-जवाली वाया ताहलियां सड़क 31 मार्च तक बंद रहेगा।वाहन चालक जवाली-हार खब्बल-चालियां सड़क या लब-जौंटा-मस्तगढ़ मार्ग का प्रयोग करें।
ध्यान दें-बिलिंग सिस्टम अपग्रेडेशन के कारण तीन मार्च तक बिजली विभाग की ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद हैं। उपभोक्ता इस दौरान ऑनलाइन बिल भुगतान और अन्य सेवाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे।
नागरिक अस्पताल कांगड़ा
आज की ओपीडी-नागरिक अस्पताल कांगड़ा की ओपीडी में एमओ डॉ. पायल, सर्जन डॉ. गोपा, ऑर्थो में डॉ. नरेंद्र, ईएनटी में डॉ. सचिता, बाल रोग में डॉ. अरुण, गायनी में डॉ. मीनाक्षी और नेत्र रोग ओपीडी में डॉ. नेहा सेवाएं देंगी। वहीं, दंत विभाग में डॉ. भारती, डॉ. डेजी, डॉ. संतोष तैनात रहेंगी।