फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वियतनाम में धार्मिक नेता की मौत पर मैक्लोडगंज में गरजे तिब्बती संगठन

Tue, 22 Apr 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैक्लोडगंज। तिब्बती संगठनों ने सोमवार को तिब्बत के धार्मिक नेता तुलकु हंगकर दोरजे रिंपोछे की वियतनाम में मौत को लेकर चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठनों के पदाधिकारियों ने तुलकू के परिवार की सहमति के बिना उनका दाह संस्कार करने की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन में तिब्बती युवा कांग्रेस, तिब्बती महिला संघ, तिब्बत की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, स्टूडेंट्स फॉर फ्री तिब्बत-इंडिया और अंतरराष्ट्रीय तिब्बती नेटवर्क के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि रिंपोछे की मार्च के अंत में वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर में हिरासत के दौरान मौत हो गई थी। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले की तत्काल जांच की आवश्यकता है लेकिन रिंपोछे के अवशेषों का वियतनाम में उनके परिवार की सहमति के बिना अंतिम संस्कार कर दिया। यह अंतरराष्ट्रीय कानूनी मानकों का गंभीर उल्लंघन है। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें