फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6,35,375 लाभार्थियों को 280 करोड़ रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर मैदान में राज्य स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 6,35,375 लाभार्थियों को 280 करोड़ रुपये की तीन माह की पेंशन हस्तांतरित की। इस दौरान उन्होंने शाहपुर में 90 करोड़ रुपये की लागत की लगभग 14 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास भी किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अप्रैल, मई और जून की बढ़ी हुई सामाजिक सुरक्षा पेंशन पात्र लोगों के खातों में हस्तांतरित की गई है। उन्होंने कहा कि पेंशनधारकों को अब तीन माह की पेंशन वर्ष में चार बार सीधे उनके खातों में आएगी। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने मुख्यमंत्री एवं अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के मामले में हिमाचल एक आदर्श राज्य के रूप में उभरा है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, कांगड़ा से सांसद किशन कपूर, मुख्य सचेतक बिक्रम जरयाल, विधायक अर्जुन सिंह व रीता धीमान, जिला भाजपा अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, अन्य पिछड़ा वर्ग निगम के उपाध्यक्ष ओपी चौधरी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक विवेक भाटिया, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें