फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइटर जलाया तो भड़की आग, तीन मजदूर झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। गैस सिलिंडर का रेगुलेटर बंद करने के लिए बार-बार जागरूक किया जाता है, लेकिन लापरवाही के कारण हादसे हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत आते बाई अटारियां में सामने आया है। हादसे में तीन मजदूर झुलस गए हैं।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी अनुसार तीन मजदूर नजदीक ही एक स्टील फैक्ट्री में काम करते हैं। खाना बनाने के बाद शुक्रवार रात को वे गलती से गैस सिलिंडर का रेगुलेटर बंद करना भूल गए। सुबह उठकर लाइटर जलाया तो आग लग गई। तीनों मजदूर आग की चपेट में आने से झुलस गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल इंदौरा पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिविल अस्पताल पठानकोट रेफर कर दिया गया। थाना डमटाल के पुलिस कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायलों की पहचान किशन पुत्र योगेंद्र निवासी शिलकोरा जिला दरभंगा बिहार, राजा पुत्र सुरेश मुखिया निवासी वेल शांडी और अर्जुन पुत्र विष्णु देव पासवान निवासी वेल शांडी बिहार के रूप में हुई है। इसकी पुष्टि डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें